कमजोरी और चक्कर आने पर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 15:21

थकान, कमजोरी और चक्कर आने के कारण-

डिहाइड्रेशन (Dehydration)
डिहाइड्रेशन तब होता है जह आपके शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता है. अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ऐसे में आपको कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत भी हो सकती है. इसलिए कमजोरी या चक्कर आने पर आप इसे इग्नोर ना करें.डिहाइड्रेशन का इलाज करने के लिए आप ग्लूकोज आदि पी सकते हैं.

माइग्रेन (Migraine)-
माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है जो आपको बहुत ज्यादा परेशान कर सकता है. कभी-कभी लोगों को माइग्रेन होने से की शुरुआत से पहले चक्कर आने का अनुभव होता है. इसलिए सिरदर्द और कमजोरी या फिर चक्कर आने की समस्या को भूलकर भी इग्ननोर करना चाहिए.

लो ब्लड प्रेशर (Low blood pressure)-
लो ब्लड प्रेशर से सिर में हल्कापन महसूस हो सकता है. बता दें ब्लड प्रेशर का बढ़ना और घटना आपके शरीर और मस्तिष्क में अचानक से बदलाव का कारण बनती है. लो ब्लड प्रेशर के कारण आपको चक्कर , कमजोरी और थकान जैसी समस्या हो सकती है.

आयरन (Iron) की कमी
थकान, कमजोरी और चक्कर आना आयरन की कमी के लक्षण भी हो सकते हैं. ऐसे में आयरन से भरपूर आहार खाने से यह समस्या दूर हो सकती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info